होली के नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। इंदौर आकर काम करने वाले लोग रविवार से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं। इस बार होली को लेकर संशय है। कुछ शहरों में 3 मार्च तो कुछ जगहों पर 4 मार्च को होली खेली जाएगी। इसे देखते हुए यात्रियों ने टिकट कराए हैं।

 

इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस कारण लोग बसों के विकल्प भी देख रहे हैं। होली पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेल विभाग ने इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जा रही हैं।

 

होली त्योहार के कारण कई ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा वेटिंग पुणे और दिल्ली की ट्रेनों में है, हालांकि विशेष ट्रेन के संचालन से थोड़ी राहत जरूर है। विशेष ट्रेन के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और सफर आसान होगा।

 

डॉ. आंबेडकर नगर (महू) से पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या 09343 व 09344) का संचालन हो रहा है। 26 फरवरी से ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इसके अलावा 27 मार्च तक इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

 

बसों का किराया भी बढ़ा इंदौर से दिल्ली, पुणे, नागपुर और मुंबई के लिए रोज सैकड़ों बसें चलती हैं। होली के कारण बसों के किराए में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली की बस का टिकट 1800 से दो हजार तक हो चुका है। उधर इन शहरों के लिए संचालित होने वाली उड़ानों के टिकट भी महंगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *