महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर प्रसाद का भ्रामक वीडियो फैलाने वाले पर FIR दर्ज
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद जगदीप धनखड़ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतवर्ष में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है और यह बदलाव हमारी हजारों वर्ष पूर्व की मानसिकता को दर्शाता है। वर्तमान में धार्मिक स्थलों का रखरखाव हो रहा है और इसका विकास किया जा रहा है जो अत्यंत ही सराहनीय कदम है यहां के प्रशासन की सुगमता लग्नशीलता से मैं प्रभावित हुआ हूं। मंदिर में सभी के साथ समानता से व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा- हम अहंकार, घृणा, बदले की भावना और ईर्ष्या से ऊपर उठें तथा जीवन में स्वस्थ और प्रसन्न रहें। मैंने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। मैं किसान परिवार से आता हूं। हमारे किसानों और सेना के जवानों का देश के प्रति त्याग अत्यंत महान है और हम उनके सदैव आभारी रहेंगे। मैं सभी के कल्याण की कामना करता हूं। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा जगदीप धनखड़ का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़– फोटो : credit

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़– फोटो : credit

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़– फोटो : credit
