राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। एक महिला के हाथ और दूसरी महिला के पेट में गंभीर चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुत्ता पकड़वाने से नाराज थे पशु प्रेमी
जानकारी के अनुसार श्रवण कांता सोसायटी में रहने वाले कुछ लोगों ने पिछले दिनों इलाके में घूमने वाले आवारा कुत्तों को नगर निगम की टीम से पकड़वाया था। इसको लेकर इलाके के पशु प्रेमियों मोहल्ले वालों से नाराज चल रहे थे।
ये भी पढ़ें: इटारसी में तेज रफ्तार कार ने 11 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने
दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिपलानी इलाके में रहने वाला अशोक चौहान नामक युवक इलाके में पहुंचा और एक महिला का बाहर से फोटो खींचने लगा। मकान में रहने वाली महिला वंदना ने जब फोटो खींचने का कारण पूछा तो उसने तलवार से हमला कर दिया। तलवार महिला के हाथ पर लगा, जिससे गंभीर घाव लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लक्ष्मी नामक महिला ने विरोध किया तो अशोक ने उनके पेट में तलवार मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद अशोक अपने साथियों को लेकर वहां से भाग निकला।
