MP News: गुरुग्राम के कारोबारी की शिकायत पर ग्वालियर के कारोबारी, उनकी पत्नी व अन्य लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर के बाद ग्वालि …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 10:21:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 10:21:38 PM (IST)

गुरुग्राम के कारोबारी को मृत बताया, फर्जी हस्ताक्षर से वसीयतनामा तैयार किया, फिर रजिस्ट्री पत्नी को कर दी
फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किया वसीयतनामा (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गुरुग्राम के कारोबारी की शिकायत पर ग्वालियर के कारोबारी, उनकी पत्नी व अन्य लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुग्राम के कारोबारी का आरोप है- उन्हें मृत बताकर ग्वालियर स्थित प्लाट का वसीयतनामा फर्जी हस्ताक्षर से तैयार कर लिया गया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कर दी। यूनिवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

इस एफआईआर के बाद ग्वालियर के कारोबारी द्वारा भी एसएसपी धर्मवीर सिंह के समक्ष शिकायती आवेदन दिया गया है। जिसमें उनका कहना है- गुरुग्राम के कारोबारी द्वारा प्लाट बेचने का अनुबंध किया गया था। इसके बाद बिचौलिये के द्वारा उनके निधन की जानकारी दी गई। उसके द्वारा ही मृत्यु प्रमाणपत्र व वसीयतनामा दिया गया। अब इस मामले में एसएसपी द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

गुरुग्राम के यूनिवेस्ट विस्टा टावर में रहने वाले प्रेम ओबेरोय का ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र में करीब दो हजार वर्गफीट का प्लाट है। प्रेम ओबेराय की उम्र करीब 75 वर्ष है। उन्होंने एसएसपी धर्मवीर सिंह से शिकायत की कि उन्हें मृत बताकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया गया। इसके बाद सुभाष खुशीरामानी निवासी लश्कर द्वारा अपनी पत्नी शकुंतला खुशीरामानी को रजिस्ट्री कर दी गई।

यह भी पढ़ें- दूषित जल कांड को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, MP विधानसभा में हुई तीखी बहस

इस मामले में जगदीश कुशवाह, हरीश कुमार, योगेश पाल की भी भूमिका सामने आई है। पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है। सुभाष भी गुरुवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह के पास पहुंचे। उनके द्वारा भी शिकायती आवेदन दिया गया है। अनुबंध पत्र, मूल रजिस्ट्री एवं अन्य दस्तावेज जांच के लिए दिए हैं। एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है- जांच करवाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *