शादी के बाद ससुराल वालों ने एक महिला को पढ़ाई करने से रोका। यह बात महिला को इतनी नागवार गुजरी कि वह गांव के 400 किलोवाट की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। जब परिवार के लोग उसकी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए तैयार हुए, तब महिला टावर से नीचे उतरी। यह घटना इंदौर के समीप एक गांव की है।

 

हाईटेंशन लाइन चार्ज थी और महिला को करंट लगने का खतरा था, इसलिए मौके पर पुलिस और बिजली कंपनी के कर्मचारी भी पहुंच गए थे।इंदौर-नागदा की 400 केवी हाईटेंशन लाइन के टावर पर मंगलवार को महिला चढ़ गई, लेकिन अफसरों ने उसे समझाकर सुरक्षित उतार लिया। महिला चाहती थी कि शादी के बाद भी वह पढ़ाई जारी रखे, लेकिन परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। परिवार द्वारा पढ़ाई जारी रखने पर लगाई गई रोक के विरोध में महिला ने यह कदम उठाया था और अपनी बात मनवाकर ही नीचे उतरी।

 

घटना मंगलवार को हातोद के निकट स्थित ग्राम बौरासी के समीप हुई। यहां डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन पर गांव की एक महिला चढ़ गई। सूचना मिलते ही एमपी ट्रांसको के अफसर मौके पर आ गए। कुछ कर्मचारी टावर पर चढ़कर महिला को समझाना चाहते थे, लेकिन वरिष्ठ अफसरों ने उन्हें रोका, क्योंकि टावर की थोड़ी ऊंचाई पर भी बिना सीधे संपर्क के विद्युत प्रभाव के कारण करंट लगने का खतरा हो सकता था।

 

परिजनों और ग्रामीणों ने जैसे-तैसे महिला को समझाया और कहा कि परिवार के लोग पढ़ाई जारी रखने के लिए तैयार हैं। इसके बाद महिला खुद टावर से नीचे उतर आई। उसने बताया कि विवाह के बाद भी वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन परिवार की असहमति के कारण उसने टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *