जिले के ग्राम मुंडला में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल हुए थे। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Indore News: छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके चरित्र पर थी शंका, इसलिए की हत्या

बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में हैं। वीडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

वहीं इस मामले में विधायक से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

क्या है हर्ष फायरिंग?

हर्ष फायरिंग का अर्थ है खुशी या जश्न के दौरान खुले में बंदूक से हवा में गोली चलाना, जैसे शादी-बारात, विजय जुलूस या अन्य उत्सवों में। यह बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि ऊपर दागी गई गोली वापस नीचे गिरते समय किसी व्यक्ति या संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *