युवती झांसे में आ गई और अलग-अलग बार में और रुपये भेज दिए। युवती ने करीब 95 हजार रुपये भेज दिए। उससे 80 हजार रुपये और मांगे। तब युवती को ठगी का पता लगा …और पढ़ें

HighLights
- कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रहा है।
- इसके लिए उसे कुरियर टैक्स देना होगा।
- सबसे पहले 27 हजार रुपये खाते में डलवाए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। टी सेंटर इलाके में रहने वाली युवती के साथ 95 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई। युवती से ठग ने खुद को एनआरआई बताकर फंसाया फिर इंग्लैंड से कीमती तोहफा भेजने का झांसा दिया। इसके बाद खुद ही डीएचएल कुरियर का कर्मचारी बनकर बात की और 95 हजार रुपये ठग लिए।
पीड़िता का नाम साक्षी गुप्ता है। मैट्रिमोनियल साइट पर उसने अपनी प्रोफाइल बनाई थी। उसके पास अंजान नंबर से वाट्सएप पर मैसेज आया। उसने अपना नाम राजकुमार सिन्हा बताया और कहा कि वह आठ साल से इंग्लैंड में रह रहा है। फिर उसने कहा कि वह उसे गिफ्ट भेज रहा है। इसी ठग ने डीएचएल कर्मचारी बनकर काॅल किया।
युवती से कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रहा है, कुरियर टैक्स देना होगा। सबसे पहले 27 हजार रुपये खाते में डलवाए। इसके बाद कहा कि इसमें इंग्लैंड की करंसी है, इसे भारतीय रुपये में बदलवाने के लिए भी रुपये देने होंगे।
युवती झांसे में आ गई और अलग-अलग बार में और रुपये भेज दिए। युवती ने करीब 95 हजार रुपये भेज दिए। उससे 80 हजार रुपये और मांगे। तब युवती को ठगी का पता लगा। उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। क्राइम ब्रांच थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
