{“_id”:”698d3b8b070a55631a04c911″,”slug”:”mp-news-kingpin-of-smuggling-of-rare-species-of-turtles-through-rail-network-arrested-2026-02-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MP News: रेल नेटवर्क से दुर्लभ कछुओं की तस्करी का सरगना गिरफ्तार, स्टेट टाइगर फोर्स की बड़ी कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:05 AM IST
भोपाल में स्टेट टाइगर फोर्स और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन से 311 दुर्लभ जीवित कछुओं को बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे जांच करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा गया है और पूछताछ जारी है।
भोपाल में वन विभाग और स्टेट टाइगर फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से संत हिरदाराम स्टेशन पर एक आरोपी अजय सिंह राजपूत को पकड़ा। उसके पास से 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के जीवित कछुए मिले। सभी कछुओं को जब्त कर वन अपराध का मामला दर्ज किया गया। कछुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद कोर्ट की अनुमति से उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
इस मामले में 8 फरवरी 2026 को आगे की कार्रवाई की गई। गिरोह से जुड़े एक विधि-विरोधी बालक को लखनऊ से पकड़ा गया। उसे 9 फरवरी को किशोर न्याय बोर्ड भोपाल में पेश किया गया। वहां से उसे संप्रेक्षण गृह भेजा गया। फरार आरोपी आसिफ खान, निवासी देवास, की तलाश की गई। स्टेट टाइगर फोर्स ने तीन दिन तक घेराबंदी और रैकी की। 10 फरवरी को उसे देवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर फॉरेस्ट रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। मामले की जांच चल रही है।