राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी ईदारी डेरे में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात एक बार फिर भोपाल पुलिस ने दबिश दी है। ईरानी बदमाश गिरोह के सरगना और ईरानी डेरे के कथित सरदार राजू ईरानी की गिरफ्तारी और 14 ईरानी बदमाशों के फर्जी जमानतदार से जमानत कराने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

यह पूरी कार्रवाई भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देशन में की गई है। कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया कि ईरानी डेरे में कार्रवाई के लिए जोन-4 के डीसीपी मयूर खंडेलवाल को 400 पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन से बदमाशों को हिरासत में लेने के लिए बड़े वाहन उपलब्ध कराए गए थे। कार्रवाई आधी रात से शुरू हुई, जब सभी बदमाश अपने-अपने घरों में सो रहे थे। कॉलोनी में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। सुबह छह बजे से पहले पूरी कार्रवाई संपन्न कर ली गई। कुछ विरोध इस बार भी हुआ, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे ईरानी डेरे के बदमाशों और उनके परिजनों की एक नहीं चल सकी। ईरानी डेरे के साथ पूरे शहर में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार कॉम्बिंग गश्त में 283 स्थायी वारंटी, 125 गिरफ्तारी वारंटी समेत 408 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गंभीर मामलों में फरार आरोपी, पूर्व वाहन चोर, नकबजन, जिला बदर समेत 21 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- चंदेरी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1.28 किलो तैयार मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

कांम्बिंग बश्त में इनामी बदमाश भी हुए गिरफ्तार

बीती देर रात हुई कॉम्बिंग गश्त में आठ ऐसे अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो विभिन्न अपराधों में फरार थे और उनके खिलाफ इनाम घोषित था। कॉम्बिंग गश्त में ऐशबाग पुलिस द्वारा गोवंश मामले में फरार पांच हजार के इनामी आरोपी मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद जब्बार (25) को गिरफ्तार किया गया। अशोका गार्डन पुलिस ने दो हजार के ईनामी बदमाश को पकड़ा है।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई

स्थायी वारंटी-283 गिरफ्तार

गिरफतारी वारंटी- 125 तामील किए गए

जमानतीय वारंटी – 121 तामील किए गए

5 पूर्व वाहन चोर पकड़े गये

2 पूर्व नकबजन पकड़े गए

4 जिलाबदर पकड़े गए

66 निगरानी बदमाशों से की गई पूछताछ

कॉम्बिंग गश्त के दौरान डीसीपी जोन-4 श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में 2 एडिशनल डीसीपी, 9 एसीपी, 20 टीआई एवं 400 के बल के द्वारा थाना निशातपुरा स्थित अमन कॉलोनी के कुख्यात ईरानी डेरे पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। दबिश के दौरान बड़ी संख्या में ईरानी डेरे से अपराधी पकड़े जाने की सूचना है। कुल कितने अपराधी ईरानी डेरे से किन-किन मामलों में पकड़े गए हैं, इस संबंध में पुलिस आयुक्त कुछ घंटे बाद मीडिया को जानकारी देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *