कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी से जुड़ा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। पूरे प्रदेश की निगाहें इस बहुचर्चित मामले पर लगी हुई थीं, लेकिन सुनवाई स्थगित हो गई। जानकारी के अनुसार, शीर्ष कोर्ट में मामला सूचीबद्ध नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इससे मंत्री को और कुछ समय मिल गया है। अगली सुनवाई के लिए भी अभी तारीख निर्धारित नहीं हुई है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि वह मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति पर फैसला करे। इस फैसले के लिए सरकार को दो सप्ताह का समय दिया गया था। मामले में एसआईटी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में मंत्री विजय शाह की दलील सुनने से इंकार कर दिया था। साथ ही, एसआईटी को निर्देश दिए थे कि मंत्री से जुड़े अन्य विवादों की जांच की जाए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *