मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से 62 जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन के अनुसार, जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी, कार्यकर्ताओं से समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी को मजबूती देंगे। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं और संगठनात्मक अभियानों को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी भी जिला प्रभारियों की होगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिलों में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा और आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: लाडली बहनों पर बयान से बबाल,भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला फूंका

जाने किसे कहा मिली जिम्मेदारी- 

मुरैना- राजू बाथम, भिंड- हमीर सिंह पटेल, दतिया- गजेंद्र सिकरवार। ग्वालियर नगर- गोपीकृष्ण नेमा, ग्वालियर ग्रामीण-गोपाल आचार्य, श्योपुर-कमल माखीजानी, शिवपुरी- डॉ. नंदकिशोर नापित, गुना-राजेंद्र राजपूत, अशोकनगर-शैलेन्द्र जैन। सागर- लोकेंद्र परासर, सागर ग्रामीण- सदानन्द गौतम, टीकमगढ़- पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, निवाड़ी-दीपक सिंह भदौरिया, छतरपुर-नीरज मनोरिया, दमोह-अर्चना सिंह, पन्ना-जाहर सिंह, रीवा-रविन्द्र चौहान, मऊगंज- शशांक श्रीवास्तव, सतना- जीएस ठाकुर, मैहर- नंदिता पाठक, सीधी- नरेंद्र त्रिपाठी, सिंगरौली- विनाेद यादव, शहडोल- अभिलाष पांडेय, अनुपपूर-संजय साहू, उमरिया- राजेंद्र पाण्डेय, जबलपुर नगर-आलोक संजर, जबलपुर ग्रामीण- मनीषा सिंह, कटनी- सुजीत जैन, डिण्डौरी- कमल प्रताप सिंह, मण्डला- रमेश भटेरे, नरसिंहपुर- शरद जैन, बालाघाट- अभिलाष मिश्रा, सिवनी- अशोक रोहणी, छिंदवाड़ा- आदित्य शुक्ला, पांढुर्णा- दीपांकर बैनर्जी, नर्मदापुरम- अलेकेश आर्य, हरदा-प्रभूराम चौधरी, बैतूल-सुदर्शन गुप्ता, भोपाल नगर-जसवंत सिंह हाडा, भोपाल ग्रामीण- प्रदीप लारिया, रायसेन- राजो मालवीय, विदिशा- सीताराम यादव, सीहोर-विकास वीरानी, राजगढ़-ध्रुवनारायण सिंह, इंदौर नगर- राजेश सोलंकी, इंदौर ग्रामीण- शैलेन्द्र डागा, धार- सुभाष कोठारी, धार ग्रामीण- राधेश्याम यादव, अलीराजपुर- दिलीप पटोदिया, झाबुआ- राजेंद्र राठौर, खंडवा- अम्बाराम कराड़ा, बुरहानपुर-क्षितिज भट्ट, खरगौन- संगीता सोनी, बड़वानी- बाबूलाल यादव, उज्जैन नगर- बजरंग पुरोहित, उज्जैन ग्रामीण- बबीता परमार, शाजापुर- प्रभूलाल जाटव, आगर-जयदीप पटेल, देवास-धनंजय शर्मा, रतलाम- विवेक जोशी, मंदसौर- दिलीप सकलेचा, नीमच सुभाष पटेल (पूर्व सांसद)। 

ये भी पढ़ें-  कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद: मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed