इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर निगम शहर में नए मल्टीलेवल पार्किंग बना रहा है। इंदौर के मॉडल रोड पर अप्रैल में  मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होगा।

 शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने  मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान उपलब्ध कराना होंगे। बीओटी आधार पर जो मल्टीलेवल पार्किंग तैयार हो रहा है। उसे अप्रैल तक शुरू करने का लक्ष्य है। इससे ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा।

डेढ़ सौ कारों की पार्किंग की क्षमता

 निर्माणाधीन पार्किंग में डेढ़ सौ कार और लगभग उतने ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। शुल्क नगर निगम के निर्धारित दरों के अनुसार रहेगा। महापौर ने कहा कि लोगों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।पार्किंग में वाहन नहीं खड़ा करेंगे, तो उनके चालान भी बनाए जाएंगे। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी और लोगों को भी इसका लाभ लेंगे। 

आपको बता दे कि इंदौर में दस से ज्यादा स्थानों पर नगर निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग बना रखे है।  खजूरी बाजार, मारोठिया, प्रेमसुख पार्किंग लोगों और व्यापारियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे है। शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी मल्टीलेवल पार्किंंग बनाने की तैयारी की जा रही है। उधर मेट्रो के कारण शिवाजी मार्केट पार्किंंग अब तोड़ने की तैयारी की जा रही है। यहां मेट्रों का भूमिगत काम शुरू हो रहा है।   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed