ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को घर में अकेली युवती निशा कुशवाह की अज्ञात बदमाश ने हत्या कर दी। शाम को मां के लौटने पर घटना का खुलासा हु …और पढ़ें

HighLights
- सिर और गले पर गंभीर चोटों के निशान मिले।
- मां के लौटने पर खून से सना शव मिला।
- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाया की पहाड़ो इलाके में मंगलवार को एक युवती की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। अज्ञात बदमाश ने घर में अकेली युवती पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना का राजफाश उस समय हुआ, जब शाम को युवती की मां काम से लौटकर घर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, लगभग 25 वर्षीय निशा कुशवाह मंगलवार को घर में अकेली थी। उसकी मां सुनीता रोज की तरह सुबह काम पर चली गई थीं। भाई भी काम के सिलसिले में बाहर था, जबकि भाभी दोपहर में अपने बेटे को आंगनवाड़ी में टीका लगवाने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आया और युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। शाम को जय मां घर लौटी तो कमरे में बेटी का शव खून से सना पड़ा मिला। शव के पास एक डंडा और पत्थर भी पड़े थे। यह दृश्य निशा कुशवाह देखकर मां की चीख निकल गई, जिससे पड़ोसी मौके पर जमा हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारों और फोरेंसिक टीम को भी बुलागा गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवती पर पहले किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या की गई। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक राजफाश नहीं हो पाया है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि निशा की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
मृतका निशा दिन में करीब दोपहर
सुरेंद्र नाथ यादव, वा प्रभारी, गिरवाई ने बताया कि डेढ़ से शाम चार बजे बजे तक अकेली थी। घरवाले आए तो उसके गले में काटे जाने का निशान है। सिर में चोट है। शरीर खून से लथपथ मिला। मामले की जांच कर रहे है।
