मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की गिरफ्त में है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह होते ही कोहरे की मोटी परत छा जा रही है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। कई जगहों पर 20 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा है। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है।ठंड का असर तापमान में साफ नजर आ रहा है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दतिया में पारा 4.4 डिग्री तक पहुंच गया। राजगढ़ और खजुराहो में 5.4 डिग्री, मुरैना और मलाजखंड में 5.5 डिग्री, उमरिया में 5.7 डिग्री और मंडला व पचमढ़ी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। राजधानी भोपाल समेत बड़े शहर भी ठिठुरते रहे। भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, ग्वालियर में 6.4 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री दर्ज किया गया। 

Trending Videos

दिन में भी दिख रहा असर

लगातार कोहरे की वजह से दिन में धूप कमजोर रही, जिससे ठंड पूरे दिन बनी रही। तेज सर्दी और कम विजिबिलिटी को देखते हुए प्रशासन ने 24 जिलों में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। वहीं भोपाल, सीहोर, धार और अनूपपुर समेत कुछ जिलों में स्कूलों की टाइमिंग आगे बढ़ाई गई है, ताकि बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें-भोपाल में अमृत-2.0 का लक्ष्य अधूरा, कई इलाकों में गंदा पानी, 641 करोड़ की योजनाएं फाइलों में अटकी

कोहरे का असर यातायात पर भी

कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे की देरी से चल रही हैं। मालवा, सचखंड और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी लेट पहुंच रही हैं। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे हैं और सुबह के समय हादसों की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-एम्स की डॉक्टर नहीं जीत सकीं जिंदगी की जंग, 24 दिन बाद वेंटिलेटर पर तोड़ा दम, सिस्टम पर उठे सवाल

इस लिए प्रदेश ऐसा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से आ रही नमी और हवा की गति बेहद कम होने के कारण वातावरण में नमी 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जब हवा शांत रहती है और नमी अधिक होती है, तो बादल नीचे उतर आते हैं और घना कोहरा बनता है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें, सुबह और रात के समय बेवजह बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *