सतना शहर में हॉलीडे प्लानिंग के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एमपी ऑनलाइन, रेलवे टिकट और टूर पैकेज का काम करने वाला युवक लाखों रुपये लेकर अचानक लापता हो गया। मालदीव सहित अन्य विदेशी टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर 2 लाख 5 हजार रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। वहीं दुकान मालिक ने भी संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी है।

पहचान से बना भरोसा, भरोसे से हुई ठगी

पुष्पराज कॉलोनी निवासी आनंद जैन के अनुसार, उनकी मुलाकात जैन समाज के एक कार्यक्रम में राहुल जैन और उसकी पत्नी सैनी जैन से हुई थी दोनों खुद को एमपी ऑनलाइन, रेलवे टिकट और हॉलीडे प्लानिंग का व्यवसायी बताते थे। पूर्व में भी इनके माध्यम से कई बार टिकट और यात्रा से जुड़ी सेवाएं ली गई थीं, जिससे भरोसा और मजबूत हुआ।ream of a foreign tour.

ये भी पढ़ें- 15 दिनों तक बुजुर्ग दंपति को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, ऐन वक्त पर पुलिस ने 60 लाख की ठगी से बचाया

ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए पूरे 2.05 लाख

इसी विश्वास के चलते आनंद जैन की बेटी आयुषी जैन और दामाद गुरदीप जैन ने मालदीव टूर के लिए संपर्क किया आरोप है कि अलग-अलग तारीखों में कुल 2,05,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। राहुल जैन ने नवंबर माह के मध्य तक फ्लाइट, होटल और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी देने का आश्वासन दिया था।

समय बीतता गया, जानकारी नहीं मिली

निश्चित समय बीत जाने के बाद भी न तो टिकट दिए गए और न ही होटल बुकिंग या यात्रा कार्यक्रम साझा किया गया। शुरू में फोन पर बहाने बनाए गए, लेकिन बाद में संपर्क पूरी तरह बंद हो गया। जब परिजनों ने राहुल जैन की पत्नी से संपर्क किया तो बताया गया कि वह मुंबई गया है लेकिन उसका कोई ठोस विवरण नहीं दिया गया।

रकम हड़पने में पूरे परिवार की भूमिका का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि ठगी की गई रकम राहुल जैन, उसकी पत्नी सैनी जैन और रेखा जैन ने आपस में उपयोग कर ली है। बार-बार रकम लौटाने की मांग करने पर तीनों ने साफ मना कर दिया।

कई और लोग भी हो सकते हैं शिकार

पीड़ित आनंद जैन का दावा है कि टूर पैकेज के नाम पर शहर के अन्य व्यापारियों से भी इसी तरह की ठगी की गई है। उन्होंने पुलिस से बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबरों की साइबर सेल से जांच कराने, आरोपियों के देश से बाहर जाने पर रोक लगाने और ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए मांगे, नाहर दरवाजा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

दुकान मालिक ने दर्ज कराई गुमशुदगी

मामले में चौंकाने वाला पहलू यह भी है कि जिस दुकान से यह पूरा कामकाज चल रहा था, उसके मालिक ऋषभ सिंह ने भी सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार राहुल जैन ने उनके बाबा से किराए पर दुकान ली थी और 19 दिसंबर के बाद से बिना सूचना के लापता है।

पुलिस जांच शुरू, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य पीड़ित सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *