इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने उसका मेडिकल करा दिया है। गोली लगने को लेकर भी पुलिस को कहानी में पेंच नजर आ रहा है।

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:25:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:26:04 AM (IST)

ग्वालियर में रात 2.30 बजे युवक को लगी गोली, जिन पर मढ़ा आरोप वे घर पर सोते मिले; पुलिस को कहानी में दिखा पेंच

HighLights

  1. आधी रात को जांघ में लगी गोली
  2. नामजद आरोपी अपने बिस्तर पर आराम से सोते मिले
  3. हिस्ट्रीशीटर चाचा से चल रहा था पुराना विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली के पारसेन गांव में रात 2.30 बजे एक युवक को गोली लगी है। उसने और उसके हिस्ट्रीशीटर चाचा ने पड़ोस के गांव में रहने वाले दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। यह दोनों ही घर पर सोते हुए मिले हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने उसका मेडिकल करा दिया है। गोली लगने को लेकर भी पुलिस को कहानी में पेंच नजर आ रहा है।

पुलिस ने गजेंद्र को कराया भर्ती

पारसेन का रहने वाला गोला पुत्र गजेंद्र गुर्जर अपने घर पर ही था। रात करीब 2.30 बजे उसे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी जांघ में गोली लगी है। गोली लगने की सूचना उसके चाचा बृजेंद्र उर्फ कक्का गुर्जर ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने बयान लिए तो वह बोला कि पड़ोस के कुंअरपुरा गांव में रहने वाले कल्लू गुर्जर और शंभु गुर्जर ने उसे गोली मारी है। पुलिस इनके घर पहुंची तो दोनों घर पर सोते मिले, पुलिस इन्हें लेकर थाने पहुंची।

बृजेंद्र अपराधी, इनसे चल रहा झगड़ा

बृजेंद्र के बारे में एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि कल्लू और शंभु से उसका झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद है। चार दिन पहले भी विवाद हुआ था, इस मामले में एफआइआर दर्ज हुई थी, इसलिए कहानी संदिग्ध है।

गोली के घाव के आसपास ब्लैकनिंग

एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि गोलीकांड संदिग्ध है। गोली का घाव जांघ में है। यहां घाव के आसपास ब्लैकनिंग है। ब्लैकनिंग यानि आसपास कार्बन है। यह स्थिति तब बनती है, जब बिलकुल नजदीक से गोली मारी जाए। दूर से गोली लगने से पर ब्लैकनिंग नहीं होती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *