उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होने जा रहा है। इस काम के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली चार महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी जांचने की सलाह दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यार्ड आधुनिकीकरण कार्य के दौरान ट्रेनों का संचालन सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसका असर जुलाई माह में कई दिनों तक दिखाई देगा।

जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का मार्ग बदला

गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक कुल सात फेरों में बीना, गुना और ग्वालियर के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

हैदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी

गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 13 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक कुल आठ फेरों में भोपाल, संत हिरदाराम नगर, नागदा, कोटा, बयाना और मथुरा जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का आरोप- मोहन यादव ने CM बनने के बाद खरीदी 111 एकड़ जमीन, बीजेपी का पलटवार

अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस पर भी असर

गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 16 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक चार फेरों में मथुरा जंक्शन, बयाना, कोटा, नागदा, संत हिरदाराम नगर और भोपाल के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस का भी रूट बदला

गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस 17 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक चार फेरों में मथुरा जंक्शन, बयाना, कोटा, नागदा, संत हिरदाराम नगर और भोपाल के रास्ते संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें-यूसीसी पर जमीयत का बड़ा हमला: बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ में दखल बर्दाश्त नहीं, लिव-इन रिलेशनशिप अपवित्र रिश्ता

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के नवीनतम समय, मार्ग और परिचालन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है। ललितपुर स्टेशन पर हो रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य को भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *