कोर ग्रुप के विजय गोयल, राधाकिशन खेतान, हेमंत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, महेश मुदगल, जगदीश मित्तल तो नजर आए, लेकिन राधेश्याम भाकर, रामनिवास अग्रवाल व ओमप्…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 12:46:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 01:35:11 PM (IST)

चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: क्रिएटिव हाउस के संवाद से कुछ बड़े व्यापारी रहे गायब, प्रवीण अग्रवाल ने जन्म दिन के बहाने जोड़े कारोबारी

HighLights

  1. संवाद में कुछ दिग्गजों की गैरहाजिरी से चर्चा गर्म
  2. निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का मंदिर में शक्ति प्रदर्शन
  3. दो दिन में बिके सैकड़ों फॉर्म, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मंगलवार रात को हुए क्रिएटिव हाउस के व्यापारिक व औद्योगिक विकास को लेकर संवाद से क्रिएटिव हाउस से ही जुड़े कुछ कारोबारियों का न आना चर्चा व्यापारियों सहित इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। क्रिएटिव हाउस ने मंगलवार रात को व्यापारिक और औद्योगिक विकास पर रंगमहल गार्डन में संवाद आयोजित किया था।

इसमें हाउस के कोर ग्रुप के विजय गोयल, राधाकिशन खेतान, हेमंत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, महेश मुदगल, जगदीश मित्तल तो नजर आए, लेकिन राधेश्याम भाकर, रामनिवास अग्रवाल व ओमप्रकाश अग्रवाल दिखाई नहीं दिए। इन लोगों के संवाद में नहीं आने की बात न केवल व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय रही, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हुईं। हालांकि इस संबंध में क्रिएटिव हाउस के विजय गोयल ने बताया कि राधेश्याम भाकर का स्वास्थ्य खराब था और ओमप्रकाश की भाभी का निधन हुआ है। इन वजह से ये लोग संवाद में नहीं आए। हाउस पूरी तरह से एकजुट है।

प्रवीण कारोबारी किए एकत्रित

चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बुधवार को मोती तबेला के संकट मोचन हनुमान मंदिर में अपना जन्म दिन मनाया। इस दौरान वहां पर शहर के सैकड़ों कारोबारी भी एकत्रित हुए। कहा ये जा रहा है कि उन्होंने जन्मदिन के बहाने वहां कारोबारियों को जोड़ा।

दूसरे दिन बिके 166 फार्म, जिनमें 11 पदाधिरियों के

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन बुधवार को 166 उम्मीदवारों ने फार्म खरीदे। इनमें से 11 फार्म पदाधिकारी के दावेदारों ने खरीदे हैं। 155 फार्म कार्यकारिणी सदस्य बनने के लिए खरीदे गए हैं। दो दिन में ही पदाधिकारियों के लिए 25 फार्म व कार्यकारिणी सदस्य के लिए 320 फार्म बिके हैं। यहां बता दें कि चैंबर चुनाव में छह पदाधिकारियों को व 150 कार्यकारिणी सदस्यों को चुना जाना है। बता दें कि चैंबर के अध्यक्ष, संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानसेवी सचिव, मानसेवी संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए अभी तक 25 फार्म बिके हैं। इसलिए लगता है कि आगामी दिनों में हर पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *