एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन शुरू होते ही नौगजा रोड, बैजाताल और पड़ाव मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ गई है। अतिक्रमण और अव्यवस्था से लोग प…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 12:16:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 12:16:01 PM (IST)

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के डायवर्जन ने बढ़ाई मुसीबत, 10 मिनट की दूरी के लिए लग रहा आधा घंटा; जाम से लोग परेशान
एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लग रहा जाम।

HighLights

  1. एलिवेटेड रोड कार्य से दो माह का ट्रैफिक डायवर्जन।
  2. नौगजा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं।
  3. अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से बढ़ी ट्रैफिक समस्या।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एलिवेटेड रोड परियोजना के तहत फूलबाग से गुरुद्वारे तक स्लैब डालने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए पीएनसी इंफ्रा ने दो महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति मांगी है।

इसके चलते डीडी मॉल से फूलबाग और पड़ाव की ओर जाने वाले वाहनों को नौगजा रोड, बैजाताल, जल विहार और एलआईसी तिराहे की ओर से निकाला जा रहा है। लेकिन डायवर्जन शुरू होने के साथ ही वैकल्पिक मार्गों की अव्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है।

लाखों वाहनों का अतिरिक्त दबाव अब नौगजा रोड, बैजाताल और पड़ाव रोड पर आ गया है। इन सड़कों पर पहले से मौजूद अतिक्रमण, वाहन धुलाई और रिपेयरिंग की दुकानों के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इसके अलावा फुटपाथ और सड़क किनारे लगे ठेले भी ट्रैफिक की रफ्तार रोक रहे हैं। ऐसे में आने जाने के लिए जो लोग वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर रहे हैं उनका भी संकट बढ़ गया है।

नौगजा रोड पर वाहनों की लंबी कतार

  • बुधवार शाम करीब पांच बजे शिंदे की छावनी से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहन नौगजा रोड पर रेंगते नजर आए। सड़क के दोनों ओर खड़ी गाड़ियां और आधी सड़क तक फैली दुकानों के कारण चार पहिया वाहन मुश्किल से निकल पा रहे थे।
  • कई बाइक सवार बीच रास्ते से निकलने का प्रयास करते रहे, जिससे जाम और बढ़ गया। लोगों को कुछ सौ मीटर का रास्ता तय करने में 20 से 25 मिनट तक लग गए।

naidunia_image

बैजाताल और जल विहार मार्ग पर बढ़ी अव्यवस्था

  • शाम सात बजे बैजाताल से जल विहार और एलआईसी तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क किनारे लगे ठेले और फुटपाथ पर फैले अवैध कारोबार के कारण ट्रैफिक बार-बार रुकता रहा।
  • कई जगह वाहन चालक पुलिसकर्मियों की तलाश करते दिखाई दिए, लेकिन प्रमुख प्वॉइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल नजर नहीं आया। इससे लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

ये भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ग्वालियर तैयार, अक्टूबर में आयोजन की संभावना; प्रतिदिन हजार अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल

10 मिनट की दूरी के लिए लग रहा आधे घंटे का समय

“डीडी मॉल से पड़ाव तक पहुंचने में पहले 10 मिनट लगते थे, लेकिन अब शाम के समय आधे घंटे से ज्यादा लग रहा है। डायवर्जन तो कर दिया गया, लेकिन जिन रास्तों से ट्रैफिक निकाला जा रहा है वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।” अरविंद शर्मा, निवासी शिंदे की छावनी

“शाम के समय बैजाताल और जल विहार रोड पर हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। ठेले और अवैध पार्किंग की वजह से सड़क और संकरी हो जाती है। अगर ट्रैफिक पुलिस हर प्वॉइंट पर मौजूद नहीं रही तो अगले दो महीने लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ेगा।”धीरज बांदिल, निवासी शिंदे की छावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *