भिंड जिले के मेहगांव का रहने वाला पवन कुमार बाथम पुत्र कमलेश बाथम अपनी बुआ प्रियंका बाथम और उनके बच्चों के साथ ग्वालियर आया था। यह लोग बाइक से ग्वालिय …और पढ़ें

HighLights
- तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
- सीसीटीवी फुटेज से फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
- मेहरा कॉलोनी में टाइल्स लगाते समय करंट लगने से मजदूर ने तोड़ा दम
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे व भतीजा घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भतीजा बाइक चला रहा था। महिला अपने बच्चों के साथ पीछे बैठी थी।
भिंड जिले के मेहगांव का रहने वाला पवन कुमार बाथम पुत्र कमलेश बाथम अपनी बुआ प्रियंका बाथम और उनके बच्चों के साथ ग्वालियर आया था। यह लोग बाइक से ग्वालियर आए थे। बाइक पवन चला रहा था। जैसे ही बिजौली रोड पर देवराज हास्पिटल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
चारों उछलकर सड़क पर गिरे। प्रियंका के सिर में गंभीर चोट आई। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रियंका को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार चालक की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
मजदूर को लगा करंट, मौत
सिरोल स्थित मेहरा कॉलोनी में टाइल्स का काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। डबरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितावनी गांव का रहने वाला रामबरन पुत्र पान सिंह रजक उम्र 20 वर्ष पेशे से मजदूर था। वह ठेकेदार रामअवतार के कहने पर मेहरा कालोनी में काम करने के लिए गया था। वह टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे बिजली के तार से करंट लग गया। वह उछलकर गिरा और अचेत हो गया।
