ग्वालियर के दुहिया गांव में लगुन-फलदान कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग रोकने पर युवक ने दूल्हे के जीजा को गोली मार दी। घायल अस्पताल में भर्ती है, आरोप …और पढ़ें

HighLights
- लगुन-फलदान कार्यक्रम में युवक ने की हर्ष फायरिंग शुरू।
- फायरिंग रोकने पर दूल्हे के जीजा को गोली मारी।
- सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली के दुहिया गांव में हर्ष फायर कर रहे सिरफिरे को रोकना दूल्हे के जीजा को भारी पड़ गया।
दूल्हे के जीजा ने सिरफिरे युवक को गोली चलाने से रोका, तो उसने उन पर ही गोली चला दी। गोली सीने में लगी है। गोली लगने से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर ली है।
ये है पूरा मामला
- मुरार थाना क्षेत्र में भगवती कॉलोनी का रहने वाला धीरेंद्र पुत्र निरंजन राणा बिजौली स्थित दुहिया गांव गया था। यहां उसके साले आशु राणा का लगुन-फलदान कार्यक्रम था। आशु के पिता सतेंद्र राणा के घर के सामने खेत है। वहां लगुन-फलदान का कार्यक्रम चल रहा था।

नाचते हुए कई गोलियां चलाई
अजीत ने साउंड सिस्टम पर नाचते हुए भी गोलियां चलाई थी। इसके बाद जहां सभी मौजूद थे, वहां गोली चलाने लगा। इस दौरान सभी ने उसे रोका। इस घटना का वीडियो भी रिश्तेदार के मोबाइल में है। रिश्तेदार इस दौरान मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।
आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार
हर्ष फायर करने से रोकने पर युवक ने गोली मार दी। इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। मनीष यादव, एसडीओपी, बेहट
