भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ के काफिले की गाड़ी जाम में फंसने के दौरान किसान से हुई कहासुनी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 08:17:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 08:23:33 PM (IST)

MP में विधायक जी का रौबदार गनमैन, जाम में फंसे तो किसान को दी गाली, BJP MLA ने हाथ जोड़कर मांगी माफी; बाद में बोले- 'वह कांग्रेसी है'
MP में विधायक जी का रौबदार गनमैन

HighLights

  1. जाम में फंसे विधायक के गनमैन और किसान के बीच हुई कहासुनी
  2. किसान की शिकायत पर विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने मांगी माफी
  3. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ बहुप्रसारित

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भितरवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ के काफिले की गाड़ी जाम में फंसने के दौरान किसान से हुई कहासुनी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। वीडियो के अनुसार विधायक के गनमैन ने किसान को गाली दी, जिसके बाद किसान उग्र होकर शिकायत करने गाड़ी तक पहुंच गया। आखिर विधायक ने माफी मांगकर मामला शांत किया। घटनाक्रम शनिवार का ग्वालियर स्थित बेला की बावड़ी का है।

विधायक मोहन सिंह राठौड़ क्षेत्र दौरे पर थे

दरअसल घटना उस समय हुई जब विधायक मोहन सिंह राठौड़ क्षेत्र दौरे पर थे। रास्ते में एक किसान की ट्राली पलट जाने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। विधायक की काली फॉर्च्यूनर भी इसी जाम में फंस गई। काफी देर तक जाम न खुलने पर विधायक के साथ कार में मौजूद गनमैन उतरकर रास्ता खुलवाने लगा।

किसान से नोकझोंक और गाली-गलौज

इसी दौरान उसकी किसान से नोकझोंक हो गई और उसने गाली-गलौज कर दी। गाली-गलौज से नाराज किसान ने विधायक की गाड़ी रोककर शिकायत की। कहा, “नेताजी, हम आपके वोटर हैं, फिर भी आपका गनमैन हमें गाली दे रहा है।”

इस पर विधायक ने किसान से माफी मांगी। वीडियो में गनमैन गाड़ी में बैठते समय किसान को गुस्से से घूरते हुए भी दिख रहा है। इस दौरान किसान ने कहा कि “हमारी सरकार आएगी तब बताएंगे”, जिसके बाद कुछ लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। इसके बाद विधायक का काफिला रवाना हो गया।

विधायक बोले- वह कांग्रेसी है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *