प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित वेयरहाउस के निरीक्षण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। मध्य प्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाइच ने पटवारी के आरोपों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाकर नहीं, बल्कि नियमित निरीक्षण अभियान के तहत की गई थी। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह कोई नेता हो, अभिनेता हो, पटवारी हो या कलेक्टर। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

वीडियो संदेश जारी कर दी प्रतिक्रिया

संजय नगाइच ने एक वीडियो संदेश जारी कर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद से ही वे प्रदेशभर में वेयरहाउसों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप वेयरहाउस कॉर्पोरेशन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जिलों का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उज्जैन और इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में स्थित वेयरहाउसों का निरीक्षण किया गया, जहां गेहूं खरीदी, खाद्यान्न भंडारण और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। नगाइच ने कहा कि इंदौर जिले के ग्राम पालिया स्थित जिस वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया, उसका संबंध कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से है। अध्यक्ष के अनुसार, निरीक्षण पूरी तरह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था। जांच के दौरान वहां कुछ कमियां सामने आईं, जैसी अन्य वेयरहाउसों में भी पाई गई हैं। ऐसे मामलों में संबंधित संचालकों और अधिकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी गंभीर लापरवाही मिलेगी, वहां नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  MP: राष्ट्रपति मुर्मू बोली- संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान विकसित करना विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी

पटवारी की प्रतिक्रिया पर साधा निशाना

संजय नगाइच ने जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया को अहंकारपूर्ण और अमर्यादित बताते हुए कहा कि उनके द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी ने व्यक्तिगत आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। नगाइच ने कहा कि संबंधित वेयरहाउस केंद्र सरकार की संस्था नाबार्ड से सब्सिडी लेकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पटवारी ने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के साथ अनुबंध किया है। ऐसे में अनुबंध की सभी शर्तों और नियमों का पालन करना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें-  MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगाने का काम न करें, जनता के हित में करें कार्य

कार्रवाई होगी तो क्या राजनीतिक मुद्दा बनाओगे   

उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में सरकार का करीब दो लाख क्विंटल गेहूं और अन्य खाद्यान्न भंडारित है तथा इसके लिए सरकार की ओर से प्रतिमाह लगभग 16 लाख रुपये किराया दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वहां अग्नि सुरक्षा जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी पाई जाती है तो क्या नियमानुसार जांच और कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। यदि निरीक्षण और कार्रवाई की जाएगी तो आप राजनीतिक मुद्दा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस से नियमों का पालन करनी उम्मीद नहीं करना चाहिए यह कांग्रेस की कार्यपदिति में नहीं हैं।  

ये भी पढ़ें-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीएम मोहन यादव बोले- योग स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला

नियम सिर्फ आम नागरिकों के लिए नहीं

नगाइच ने कहा कि नियम केवल आम नागरिकों के लिए नहीं हैं, बल्कि नेता, अधिकारियों के ऊपर भी समान रूप से लागू होते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पटवारी ने अधिकारियों पर दबाव बनाने और वेयरहाउस खाली कराने जैसी बातें कही हैं, जो उचित नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि वेयरहाउस प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है तथा  नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

यह कहा था जीतू पटवारी ने 

बता दें, संजय नगाइच के निरीक्षण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश वेयरहासिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि कोई याचन नाचन निरीक्षण करने आए थे। जालों और छोटी-छोटी बातों का मुद्दा बना कर बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी दबाव में नहीं आने वाले। आपका खाद्यान्न सुरक्षित है। हमने पहले भी वेयरहाउस खाली करने को लिखा था अब फिर सरकार का माल उठाने का पत्र लिखा है। पटवारी ने समय पर किराया नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *