इस मामले में महिला द्वारा साइबर हेल्पलाइन में शिकायत की गई। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 02:28:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 02:29:03 PM (IST)

नैनीताल में होटल बुकिंग के नाम पर महिला से 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी, गूगल से निकाला था हेल्पलाइन नंबर
सोशल मीडिया

HighLights

  1. ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र में साइबर ठगी
  2. अगोडा ऐप पर बुकिंग के दौरान बेटी का नाम जोड़ना भूलीं
  3. मदद के लिए गूगल पर खोजा कस्टमर केयर नंबर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जनकगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने अगोडा कंपनी का कर्मचारी बनकर महिला से बात की। इसके बाद 1.90 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में महिला द्वारा साइबर हेल्पलाइन में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने मूल एफआईआर दर्ज की।

जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सात भाई की गोठ में रहने वाली मीनाक्षी नाफड़े को नैनीताल घूमने जाना था। उन्होंने अगोडा मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये नैनीताल में कमरे बुक करने की प्रक्रिया शुरू की। पांच जून की रात इस एप के जरिये होटल बुक किया था। वह बुकिंग में अपनी बेटी का नाम जोड़ना भूल गई थीं।

उन्होंने इसके लिए अगोडा कंपनी के एप्लीकेशन से कस्टमर केयर का नंबर न निकालकर गूगल पर सर्च किया। वहां मिले नंबर पर काल किया तो सामने बात कर रहे युवक ने खुद को अगोडा कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने अपना नाम गौरव शर्मा बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *