ग्वालियर में सराफा कारोबारी की एक्टिवा ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाई गई। वाहन तो मिल गया, लेकिन डिक्की में रखे एक लाख रुपये गायब मिले। मामले की शिकायत पुल …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 11:23:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 11:23:54 AM (IST)

ग्वालियर में कारोबारी की एक्टिवा ट्रैफिक थाने ले गई पुलिस, डिक्की से गायब मिले एक लाख रुपये
एक्टिवा की डिक्की से गायब हुए एक लाख रुपये। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. डाकघर के बाहर खड़ी एक्टिवा अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब।
  2. ट्रैफिक थाने में मिली गाड़ी, डिक्की से नकदी गायब।
  3. डिक्की में रखी थीं पचास-पचास हजार की दो गड्डियां।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सराफा कारोबारी की एक्टिवा की डिक्की से संदिग्ध परिस्थितियों में एक लाख रुपये चोरी हो गए। उन्होंने महाराज बाड़ा स्थित डाकघर के बाहर एक्टिवा रखी थी और अपनी पत्नी का पासपोर्ट सेवा केंद्र में साक्षात्कार कराने गए थे। लौटकर आए तो गाड़ी गायब थी।

वह कंपू स्थित ट्रैफिक थाने पहुंचे तो यहां गाड़ी मिल गई।। उनको गाड़ी तो मिल गई, लेकिन डिक्की में रखे एक लाख रुपये गायब थे। इस संबंध में सराफा कारोबारी ने कंपू थाने में शिकायती आवेदन दिया है।

माधव नगर के रहने वाले दिनेश कुमार वर्मा सराफा कारोबारी हैं। नया बाजार में उनकी दुकान है। पत्नी का पासपोर्ट बनवाना है, इसलिए वह अपनी पत्नी को एकटिवा एमपी 07 एएन 5573 से लेकर महाराज बाड़ा पहुंचे। यहां डाकघर के बाहर एक्टिवा खड़ी कर दी।

उन्हें एक दस्तावेज की छायाप्रति निकलवानी थी, इसलिए वापस आना पड़ा। चंद मिनट बाद ही वापस लौटे तो एक्टिवा गायब थी, फिर कंपू ट्रैफिक थाने पहुंचे और यहां उनकी डिक्की से रुपये गायब मिले।

naidunia_image

50-50 हजार की दो गड्डी गायब

सराफा कारोबारी ने नईदुनिया को बताया कि उनकी डिक्की से 50-50 हजार की दो गड्डी ही गायब थीं। यह दुकान का पैसा था। डिक्की में साड़ी रखी हुई थी। वह ऐसे ही रखी मिली।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में कांग्रेस के ओटीएफ मैराथन कार्यक्रम में हंगामा, इनाम न मिलने पर जीतू पटवारी के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे

गाड़ी उठाने वाले स्टाफ पर संदेह

सराफा कारोबारी ने कहा कि जो स्टाफ गाड़ी उठाता है, वह आउटसोर्स कर्मचारी हैं। ठेके के कर्मचारियों से गाड़ियां उठवाई जाती हैं। स्टाफ पर ही संदेह जताया है। उनका कहना है कि इस मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए, जिसने गाड़ी उठाई थी, उससे पूछताछ होनी चाहिए। इस मामले में कंपू थाना पुलिस ने सिर्फ शिकायती आवेदन लिया है। अभी एफआइआर दर्ज नहीं की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *