बहोड़ापुर इलाके के वार्ड तीन में आने वाली श्री विहार कालोनी में सिरफिरे ने दो दिन लगातार उत्पात मचाया। …और पढ़ें

HighLights
- श्रीविहार कालोनी में दो दिन आधी रात को मचाया उत्पात
- कॉलोनीवासियों ने घेराबंदी कर दबोचा, एफआईआर दर्ज
- लक्जरी कार से आता था नशेड़ी सिपाही
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोडापुर थाने की सीमा में आने वाली श्री विहार कॉलोनी में सिरफिरे ने शनिवार रात के बाद रविवार रात भी उत्पात मचाया। उसी जगह सिरफिरे ने एक और कार के कांच पत्थर से तोड़ दिए और घरों पर पथराव कर दिया। कांच टूटने व पत्थरों के पटकने की आवाज सुन कॉलोनी के लोग आधी रात निकल पड़े और आदर्श मिल रोड पर सिरफिरे को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर बहोड़ापुर पुलिस पहुंची और थाने ले आई।
आरोपी नशे का है आदी
आरोपी मुरैना की जेल में सिपाही है और नशे का आदी है यह लग्जरी कार से श्री विहार कालोनी में आता था और पार्क में कार को खड़ी कर देता था। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि पिता फौज से रिटायर हैं और आरोपी आनंद नगर में रहता है। कॉलोनी में लगातार दो दिन वारदातों से डर का माहौल है और कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए हैं और रात को खुद ही पहरा देना शुरू कर दिया है।
सिरफिरे ने दो दिन उत्पात मचाया
जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर इलाके के वार्ड तीन में आने वाली श्री विहार कालोनी में सिरफिरे ने दो दिन उत्पात मचाया। फरियादी सुदीप प्रताप वर्मा पुत्र शीलेंद्र प्रताप वर्मा उम्र 47 साल निवासी श्री विहार कॉलोनी बहोड़ापुर ने पड़ोसी उमाशंकर द्विवेदी के साथ उपस्थित होकर बताया कि 14 जून की रात करीबन 2.30 बजे की बात है एक व्यक्ति गली में घूम रहा था मैंने बाहर निकलकर उससे पूछा कि आप कौन हो और गली में कैसे घूम रहे हो इस बात पर वह गालियां देने लगा। मना करने पर वह पत्थर से मारने लगा जो पत्थर मेरे हाथ में लगा मूंदी चोट आईं।
आरोपी विवेक यादव ने दूसरे दिन भी फोड़ी कार। नईदुनिया
पत्थर फेंककर अपनी कार से भाग गया
इसके बाद मेरी कार क्र. एमपी 07 सीके 2137 का सामने का शीशा फोड दिया। इसके बाद भी नहीं माना औ उसी पत्थर से हरीश शर्मा की वेगन आर कार एमपी 07 सीडी 0247 का पीछे का शीशा तोड दिया। बाद में चिल्लाया तो पड़ोसी वरूण शर्मा, हरीश शर्मा व उमाशंकर द्विवेदी जाग गये जिसके बाद वह व्यक्ति हाथ में लिये पत्थर फेंककर अपनी सेल्टोस कार क्रं एमपी 07 जेडवी 8715 लेकर भाग गया। 15 जून की रात करीबन दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति जोर जोर से चिल्ला रहा था जिसकी आवाज सुनकर कालोनीवासी जागे तो पता चला एक दिन पहले आया ही युवक था।
पुलिस ने लगाईं चार धाराएं
रोकने पर पास खड़ी कार क्रं एमपी 07 सीएफ 9788 का पीछे का कांच फोड़ दिया। इसके बाद पत्थर पड़ोसी उमाशंकर द्विवेदी के गेट पर मारा। सभी लोगों ने दौड़कर आरोपित को कार सहित पकड़ लिया और थाने ले आये। आरोपित का नाम विवेक पुत्र अशोक यादव निवासी आनंद नगर है जो मुरैना में जेल विभाग में पदस्थ है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 296,324 और 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
