वर्तमान में डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। यदि ऐसे में यदि आप पूरा पैसा दें और पेट्रोल पंप से डीजल या पेट्रोल कम मिले तो आपके लिए परेशानी का …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 07:15:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 07:19:37 PM (IST)

पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी का खेल... NCIB ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को ठगी से बचने के लिए बताए खास तरीके
पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी का खेल (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

HighLights

  1. पेट्रोल पंपों पर घटतौली और धोखाधड़ी रोकने के लिए वाहन चालकों को किया सतर्क
  2. कम सैलरी के चक्कर में स्टाफ ग्राहकों का ध्यान भटकाकर करते हैं मीटर में हेरफेरी
  3. तेल लेते समय हमेशा शून्य (Zero), ऑटो-कट नोजल और डेंसिटी पर रखें कड़ी नजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। वर्तमान में डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। यदि ऐसे में यदि आप पूरा पैसा दें और पेट्रोल पंप से डीजल या पेट्रोल कम मिले तो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। यदि पेट्रोल पंप पर जाकर जल्दबाजी में ईंधन भरवाते हैं और इस दौरान मीटर या स्टाफ की हरकतों पर ध्यान नहीं देते, तो आपकी यह आदत जेब पर भारी डाका डाल सकती है।

पेट्रोल पंपों पर होने वाली घटतौली यानी कम तेल मिलना और धोखाधड़ी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एनसीआईबी ने वाहन चालकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनसीआईबी का कहना है कि रिफिलिंग के वक्त दिखाई गई थोड़ी सी सतर्कता आपको ईंधन चोरी और आर्थिक नुकसान से पूरी तरह बचा सकती है।

कम वेतन के चक्कर में खेल करते हैं कुछ कर्मचारी

एनसीआईबी ने अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल एक्स पर इस धोखाधड़ी के पीछे की मुख्य वजह का खुलासा किया है। ब्यूरो के अनुसार, ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले मैदानी स्टाफ की तनख्वाह काफी कम होती है। ऐसे में कुछ कर्मचारी कम समय में गलत तरीके से मोटी कमाई करने के लालच में आ जाते हैं। वे ग्राहकों का ध्यान भटकाकर, मीटर में हेरफेरी करके या जंप ट्रिक के जरिए कम ईंधन देते हैं और बचे हुए पैसों का आपस में बंदरबांट कर लेते हैं। इस खेल से सीधे तौर पर आम उपभोक्ता ठगा जाता है।

धोखाधड़ी से बचने के लिए यह करें

  • शून्य पर रखें नजर: जब भी कर्मचारी नोजल उठाए, सबसे पहले मुख्य स्क्रीन पर शून्य जरूर चेक करें। किसी के कहने पर भी अपनी नजर मीटर से न हटाएं।
  • पूरी प्रक्रिया को देखें: तेल डलवाते समय जब तक नोजल आपकी गाड़ी की टंकी में है, तब तक पूरा ध्यान मशीन की रीडिंग और नोजल के ट्रिगर पर रखें। कर्मचारी से कहें कि वह नोजल को ऑटो-कट पर सेट करे, उसे बार-बार हाथ से दबाए-छोड़े नहीं।
  • रसीद लेना न भूलें: ईंधन भरवाने के बाद डिजिटल या प्रिंटेड पक्की रसीद जरूर मांगें। इसमें दर्ज राशि और मीटर की राशि का मिलान करें।
  • सही ईंधन की जांच: अपनी गाड़ी के हिसाब से पेट्रोल या डीजल का सही चुनाव करें, कई बार जल्दबाजी में गलत नोजल से गाड़ी का इंजन खराब हो जाता है।
  • मशीन की सील और डेंसिटी: हर मशीन पर नाप-तौल विभाग की आधिकारिक सील होती है। इसके अलावा, पेट्रोल भरवाते समय स्क्रीन पर डेंसिटी यानी पेट्रोल के लिए 730-775 और डीजल के लिए 820-860 जरूर चेक करें।
  • यह भी पढ़ें- इंदौर-भोपाल हाईवे पर कैलाश विजयवर्गीय के परिचित की कार पलटी, दो लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत 10 घायल

    संदेह होने पर यह कर सकते हैं

    यदि आपको शहर में या आस-पास के किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली या मिलावट का अंदेशा होता है, तो कानूनी मदद और शिकायत दर्ज कराने के लिए आप सीधे नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9792580000 पर संपर्क कर सकते हैं।



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *