दोपहर 2 बजे अचानक हवा की दिशा बदली और ठंडी हवाओं के साथ शहर के कई हिस्सों में वर्षा शुरू हो गई, जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 02:16:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 02:18:00 PM (IST)

Weather Update: 40 डिग्री वाली चुभती गर्मी के बाद अचानक बरसे बदरा, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
बहोड़ापुर इलाके में होती वर्षा। सोशल मीडिया

HighLights

  1. सुबह चिलचिलाती धूप, दोपहर में रिमझिम बारिश
  2. 18 जून से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
  3. तेज हवाओं और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के मौसम में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सुबह की शुरुआत तीखी धूप और 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचे तापमान के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते-होते बादलों ने डेरा डाल दिया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।

सुबह तपन, दोपहर में राहत

सोमवार को शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह भी यही सिलसिला जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। युवतियां दुपट्टे और बुजुर्ग गमछे से खुद को बचाते दिखे। लेकिन दोपहर 2 बजे अचानक हवा की दिशा बदली और ठंडी हवाओं के साथ शहर के कई हिस्सों में वर्षा शुरू हो गई, जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। साथ ही पंजाब से बिहार तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। हालांकि हवा में नमी कम होने से सोमवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के कारण मंगलवार को बादल बरसे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *