सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त पेंशन संबंधी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को मंत्री सारंग के निवास पर आयोजित जनदर्शन में नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 59 स्थित अन्ना नगर की निवासी मंदा सोनवानी, सहला सेनवानी, सुशीला विश्वकर्मा और सोमा सुरेश अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में पहले भी प्रयास किए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: 24,200 करोड़ रुपये की सौगात, इंदौर मेट्रो से लेकर स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं को मिली मंजूरी

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री सारंग ने वार्ड क्रमांक 59 के प्रभारी रमीजुद्दीन को तत्काल बुलाया और मामले में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दें कि मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर प्रतिदिन सुबह जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP  News:  पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सोशल मीडिया उत्पीड़न की शिकायत की, साइबर जांच शुरू

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *