शिक्षकों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न आसनों का गहन अभ्यास कराया गया। …और पढ़ें

HighLights
- भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में जुटे शिक्षक
- प्रथम चरण में 143, द्वितीय चरण में 600 शिक्षक ने रहे है प्रशिक्षण
- ग्वालियर के साथ-साथ डबरा-भितरवार में भी आयोजन
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिले में विश्व योग दिवस 21 जून को होने वाले सामूहिक योग के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस सिलसिले में स्कूल शिक्षा विभाग योग के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित कर रहा है। प्रथम चरण में 143 शिक्षकों व द्वितीय चरण में 600 से अधिक शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है।
योग दिवस के लिए ट्रेनर तैयार करते मास्टर ट्रेनर। नईदुनिया
भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) में गुरुवार को द्वितीय चरण का योग प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसी तरह डबरा और भितरवार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तृतीय चरण का प्रशिक्षण 12 जून से शुरू होगा। यह प्रशिक्षण ग्वालियर में आईआईटीटीएम में शुरू होगा। इसी तरह ओम मैरिज गार्डन डबरा में डबरा विकासखंड और उत्कृष्ट उमावि भितरवार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आईआईटीटीएम में आयोजित हुए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में शिक्षकों को कॉमन योगा प्रोटोकाल प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया। समापन अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर एवं जिला योग प्रभारी गोविंद मेहरोत्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
