बाबा श्री महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगों पर उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महाकाल भक्त निवास, माधव सेवा न्यास और कई बड़े होटलों के नाम से चल रही 11 फर्जी वेबसाइटों को तत्काल बंद करवा दिया है।

दरअसल, साइबर अपराधी इंटरनेट पर नकली वेबसाइटें बनाकर श्रद्धालुओं को कमरे बुक करने का झांसा दे रहे थे। एडवांस पेमेंट लेने के बाद जब श्रद्धालु परिवार के साथ उज्जैन पहुंचते थे, तब उन्हें ठगी का पता चलता था। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही थी।

जांच में 11 फर्जी वेबसाइटें और लिंक सामने आए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में 11 फर्जी वेबसाइटें और लिंक सामने आए। इसके बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल के माध्यम से आईटी एक्ट के तहत संबंधित कंपनियों को नोटिस भेजकर सभी साइटों को ब्लॉक करवा दिया गया।

ये भी पढ़ें- Ujjain: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भक्त, महाकाल नगरी उज्जैन में महामृत्युंजय जाप शुरू

इस मामले पर महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि हमने mptsamratvikramadityatheheritage.online, mahakaleshwarbhaktniwas.great-site.net, mahakaleshwarbhaktniwas.co.in, shreemahakaleshwarbhaktniwas.co.in, shrimahakaleshwarbhaktaniwas.in, shrimahakaleshwarbhaktniwas.co.in और shrimahakaleshwarbhaktaniwasuj81.godaddysites.com के साथ ही माधव सेवा न्यास के नाम से चल रही madhavsevanyash.com और अंजूश्री होटल की नकली साइट anjusreehotelujjain.info को भी बंद किया गया है।

ये भी पढ़ें- अब आस्था में निवेश! उज्जैन के 11 मंदिरों का 1100 करोड़ से होगा कायाकल्प, 200 करोड़ के टेंपल बॉन्ड होंगे जारी

‘श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी’

थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रिप एडवाइजर और जस्टडायल पर बने फर्जी लिंक्स को भी हटवा दिया गया है। याद रहे कि उज्जैन पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि होटल या भक्त निवास बुक करते समय सिर्फ अधिकृत वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी अज्ञात नंबर या संदिग्ध लिंक पर पेमेंट करने से पहले जानकारी को अच्छी तरह जांच लें। अगर कोई ठगी का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *