ग्वालियर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पलक रजक की संदिग्ध मौत के बाद उसकी इंस्टाग्राम रील्स वायरल हो गईं। मायका पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लग …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 09:25:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 09:25:15 AM (IST)

आत्महत्या से पहले पलक ने रील में बयां किया था दर्द, लिखा- सत्यानाश वाले हर रास्ते में मेरी वीवीआईपी एंट्री
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आत्महत्या का मामला

HighLights

  1. पलक रजक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैली।
  2. वायरल रील्स में पलक ने दर्द और तनाव जताया।
  3. मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पिछले सप्ताह मुरार के सुरैयापुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पलक रजक की मौत हो गई थी। ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे थे, जबकि मायका पक्ष ने हत्या बताया है।

पलक की इंस्टाग्राम रील ने खलबली मचा दी है। उसने अपने दर्द को रील के माध्यम से बयां किया था। अपनी एनिवर्सरी पर रील शेयर करते हुए लिखा था कि सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें वीआइपी एंट्री लेकर घुस गई। बैकग्राउंड में गाना चल रहा था कि मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई। इसके अलावा भी कुछ रील सामने आई हैं, जिसमें उसे ससुरालीजनों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से जोड़कर देखा जा रहा है।

पलक रजक के करीब 10 हजार फॉलोअर हैं। पलक रजक की शादी सुरैयापुरा निवासी अमित रजक से 25 अप्रैल 2025 को हुई थी। इसी साल शादी को एक वर्ष पूरा हुआ था और उसकी मौत हो गई। उसने अपने भाई को 20 मिनट पहले काल किया था, जिसमें उसने रोते हुए कहा था उसे यह लोग मार डालेंगे। जब तक भाई पहुंचा तब तक उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में स्ट्रेचर पर उसकी लाश मिली थी।

नवविवाहिता की मौत का मामला

कार मांगते थे ससुरालीजन मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार और रुपये मांग रहे थे। उसकी सास और देवर ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित करते थे। इंस्टाग्राम रील पर लिखा पैनिक अटैक, एंजायटी पलक की एक और रील सामने आई है, जिसमें उसने रील के साथ पैनिक अटैक, एंजायटी, स्लीपलैस नाइट, कंटीन्यू क्राइंग, डिप्रेशन जैसे शब्द लिखे हैं। उसके मायके पक्ष ने कहा कि वह तीन दिन से भूखी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *