परेशान होकर स्वजन उसे ग्वालियर लाए। यहां निदान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। बुधवार रात को वह लघुशंका के बहाने टायलेट में गए। यहां फांसी लगा ल …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 04:14:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 04:19:50 PM (IST)

नशा मुक्ति केंद्र में बुजुर्ग ने फांसी लगाई, शराब की लत छुड़ाने के लिए कराया था भर्ती
बुजुर्ग ने फांसी लगाई।

HighLights

  1. सुबह से शराब पीना शुरू कर देता था। इसके बाद झगड़ा करता था।
  2. जिससे परेशान होकर स्वजन यहां तीन दिन पहले भर्ती करा गए थे।
  3. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर के सागरताल रोड स्थित निदान नशा मुक्ति केंद्र में 63 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने के आदी थे। जिससे परेशान होकर स्वजन यहां तीन दिन पहले भर्ती करा गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। झांसी के रक्कासा का रहने वाला 63 वर्षीय रामवीर अहिरवार शराब का नशा करता था। वह सुबह से शराब पीना शुरू कर देता था। इसके बाद स्वजन से झगड़ा करता था।

परेशान होकर स्वजन उसे ग्वालियर लाए। यहां निदान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। बुधवार रात को वह लघुशंका के बहाने टाॅयलेट में गए।

यहां फांसी लगा ली। काफी देर तक जब बाहर नहीं आया तो स्टाफ ने देखा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। बहोड़ापुर थाना पुलिस यहां पहुंची। दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *