Palak Rajak Case: ग्वालियर में पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले इसे सुसाइड बता रहे हैं, जबकि मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौत से महज 30 मिनट पहले पलक ने अपने भाई प्रिंस को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। पढ़ें पूरी खबर


MP News Save Me Girl Told Brother Before Death in Gwalior Check Details in Hindi

पलक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि अब ग्वालियर से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आ गई। ग्वालियर के सुरैयापुरा इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से महज आधा घंटा पहले पलक ने भाई को फोन कर कहा था ‘मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।’ अब इस मामले में सोशल मीडिया पोस्ट, आखिरी कॉल और चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *