ग्वालियर में बिजली लाइन और फीडर मेंटेनेंस कार्य के कारण केंद्रीय, दक्षिण और पूर्व नगर संभाग के कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। …और पढ़ें

HighLights
- चेतकपुरी और विजयनगर क्षेत्र में दोपहर तक बिजली बंद रहेगी।
- दक्षिण संभाग के कई कॉलोनी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
- सदर बाजार और आर्य नगर क्षेत्र में कटौती की जाएगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कई क्षेत्रों में बिजली लाइन व फीडरों के रख-रखाव कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार केंद्रीय, दक्षिण और पूर्व नगर संभाग के कई फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक बिजली कटोती की जाएगी।
केंद्रीय नगर संभाग के चेतकपुरी एवं साइंस कॉलेज फीडर पर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान चेतकपुरी, विजयानगर, विजयानगर एक्सटेंशन, हरीशंकरपुरम, एमपी नगर और नीडम रोड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग दक्षिण के वैष्णो विहार और खजांची बाबा फीडर पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
इससे एकतापुरी कॉलोनी, चौरसिया कॉलोनी, दुर्गा विहार कॉलोनी, नवल किराना, फौजी कॉलोनी, कंकाली माता, शंकर चौक, राजीव नगर, हनुमान पहाड़ी तथा खजांची बाबा की दरगाह क्षेत्र प्रभावित होंगे।
पूर्व संभाग के कई प्रमुख इलाकों में भी कटौती
- नगर संभाग पूर्व के सदर बाजार, सिंहपुर रोड, न्यू विजय विहार, ठंडी सड़क और आर्य नगर फीडर पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते सदर बाजार, गंज, मीरा नगर, हनुमान संतर, रिसाला बाजार, एमएस चौराहा, निबुआपुरा, मरीमाता, पुरानी कचेरी, काशीपुरा, सिंहपुर रोड, न्यू विजय विहार, निराला नगर।
- देशाई नगर, पटेल पेट्रोल पंप के पीछे जय माता दी कॉलोनी, रामनगर, नर्मदा कॉलोनी, शहीद गेट, बारादरी चौराहा, माधवपुरा, पुराना एवं नया घोसीपुरा, संभाजी कॉलोनी, आर्य नगर, मथुरा प्रसाद का बाड़ा, केडीजे हास्पिटल रोड, गली नंबर-एक, गेरू वाला बंगला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
