नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में विद्युत लाइन व उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते आज नगर संभाग दक्षिण, उत्तर और पूर्व के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार अलग-अलग फीडरों पर सुबह से दोपहर तक शटडाउन लिया जाएगा।

इन क्षेत्रों को होगी परेशानी

नगर संभाग दक्षिण के तिघरा, एबी रोड, लक्ष्मीगंज, अयोध्या नगरी, जनकगंज, बेलदारपुरा, लाला का बाजार, आपागंज, वर्कशाप, विष्णु कॉलोनी, गिरवाई, सिद्ध बाबा, हारकोटा, गोमती की फड़ी, पार्क, सिकंदर कम्पू, श्रीकृष्ण नगर और कुशवाह मार्केट फीडर पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान तिघरा, माधवनगर, संजय नगर, गुप्तेश्वर कॉलोनी, एबी रोड, नवग्रह कॉलोनी, शंकर कॉलोनी

अयोध्या नगरी, जनकपुरी, लक्ष्मीगंज, कंबल केंद्र, नेहरू पेट्रोल पंप, जनकगंज, छत्री बाजार, खासगी बाजार, चावड़ी बाजार, सेंट्रल लाइब्रेरी, बेलदारपुरा, तिल्ली फैक्ट्री क्षेत्र, जय श्रीराम कॉलोनी, लाला का बाजार, अशोक स्तंभ, संभाजी कॉलोनी, समाधिया कॉलोनी, हाथीखाना, वर्कशाप क्षेत्र, लोहागढ़, विष्णु कॉलोनी, पंचमुखी नगर, तिरुपति नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।

गिरवाई, सिद्ध बाबा और पार्क क्षेत्र भी रहेंगे प्रभावित

  • गिरवाई थाना क्षेत्र, वीरपुर पहाड़ी, माता काली पहाड़ी, सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे का क्षेत्र, आदिवासियों का पुरा, निरवाई ताल, हारकोटा, गोमती की फड़ी, माधौगंज, मामा का बाजार, सिंधी कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, पार्क क्षेत्र, सैनिक कॉलोनी, अमर गार्डन, सिकंदर कम्पू, महेशपुरा, श्रीकृष्ण नगर, 13 बटालियन, शीतला कॉलोनी, हैदरगंज, दानी की बगिया, बजरंगगढ़ पुलिया, सूर्य विहार, कुशवाह मार्केट, पुलिस आवासीय परिसर और बारहबीघा क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
  • नगर संभाग उत्तर में 
ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र प्रभावित नगर संभाग उत्तर के टीपीएन-दो फीडर पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे ट्रांसपोर्ट नगर, पार्किंग नंबर एक,दो, तीन, चार और छह सहित जाटवपुरा क्षेत्र प्रभावित रहेगा। नगर संभाग पूर्व के गुलमोहर फीडर पर सुबह छह बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे गुलमोहर सिटी, आर्चिड ग्रीन और ग्रीन पार्क क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *