लखनऊ स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर काम के कारण सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053/19054) आगामी 21 जून तक लखनऊ नहीं जाएगी। इसे ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 10:16:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 10:16:06 PM (IST)

रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 21 जून तक सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के रूट में हुआ बदलाव; चेक करें नया शेड्यूल
लखनऊ नहीं जाएगी सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस का बदला मार्ग
  2. सभी ट्रेनें बदले रूट से होगी संचालित
  3. चेक करें बदले रूट का नया शेड्यूल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लखनऊ स्टेशन पर विभिन्न आधारभूत संरचना कार्यों के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को पूर्ण और आंशिक रूप से निरस्त करने के साथ ही मार्ग परिवर्तन भी किया है। इसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस का बदला मार्ग

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन क्रमांक 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस बाराबंकी, लखनऊ, मानक नगर के स्थान पर आगामी 17, 24, 31 मई तथा सात, 14 व 21 जून को बाराबंकी, मलहौर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होते हुए संचालित की जाएगी।

सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी बदले रूट से होगी संचालित

इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आगामी 22 व 29 मई के साथ ही पांच, 12 व 19 जून को कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, मलहौर, बाराबंकी होते हुए संचालित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *