पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 09:34:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 09:35:28 AM (IST)

जूना अखाड़ा में संतों के साथ मारपीट और तोड़फोड़,  पुलिस ने दर्ज की 'क्रॉस एफआईआर'
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा में विवाद के बाद संत अपने सर में लगी चोट को बताते हुए। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. ग्वालियर का मामला: अखाड़े में घुसे 15-20 युवक
  2. हथियारों के बल पर हमला और तोड़फोड़ का आरोप
  3. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के अपोलो हॉस्पिटल के सामने स्थित श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा में विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। अखाड़े से जुड़े संतों ने आरोप लगाया है कि करीब 15 से 20 युवक अखाड़े में घुस आए और वहां मौजूद संतों से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। संतों का कहना है कि आरोपितों ने हथियारों के बल पर हमला किया, जिससे कुछ लोग घायल हुए।

थाने पहुंचे लोग

घटना के बाद अखाड़े से जुड़े लोगों ने नजदीकी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में सुरेश अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल सहित कुछ अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसके आधार पर क्रास एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कालू सेन हत्याकांड में आरोपित से कराया सीन रीक्रिएशन

थाटीपुर क्षेत्र के श्रीनगर कालोनी में हुए कालू सेन हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर महाकाल उर्फ मृत्युंजय को पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची और सीन रीक्रिएशन कराया गया। क्राइम ब्रांच और थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपित से वारदात की पूरी जानकारी ली।

पूछताछ में उस ने बताया कि कालू सेन और लल्ला चौहान के बीच पुरानी रंजिश और रंगबाजी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन सूचना मिलने पर वह साथियों के साथ कालू को तलाश रहा था। रात में कालू मिलने पर सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *