ग्वालियर के थाटीपुर में पुरानी रंजिश के चलते सात बदमाशों ने अस्पताल कर्मचारी कालू सेन की लाठी-सरियों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 10 May 2026 11:44:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 11:44:31 AM (IST)

ग्वालियर में पुरानी रंजिश में हॉस्पिटल कर्मचारी को सरिया से बेहोश होने तक पीटा, सिर में चोट लगने से मौत
अस्पताल कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. थाटीपुर में अस्पताल कर्मचारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या हुई।
  2. सात बदमाशों ने लाठी और सरियों से युवक पर हमला किया।
  3. तीन साल पुरानी रंजिश हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के थाटीपुर स्थित सुरेश नगर में अस्पताल कर्मचारी की पीट-पीटकर सात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर डाली। युवक पर लाठी और सरिये से हमला किया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके चलते उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

तीन साल पुरानी
रंजिश के चलते उस पर हमला किया था। पुलिस ने हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली
है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल
रही है। इनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है।

टीकमगढ़ का रहने वाला सेन परिवार तीन साल पहले तक ग्वालियर में रहता था। मोनू सेन का झगड़ा तीन साल पहले मृत्युंजय उर्फ महाकाल और लल्ला चौहान से हो गया था। इसके चलते मोनू की ओर से एफआइआर कराई गई थी। इस मामले में यह लोग राजीनामा का दबाव बना रहे थे। इसके चलते यह परिवार परेशान होकर यहां से चला गया था।

मोनू का भाई कालू सेन गाजियाबाद के निजी अस्पताल में काम करता था। वह सुरेश नगर में अपने मौसेरे भाई रामजीवन के घर रुपये लेने के लिए आया था। इस दौरान उसे मृत्युंजय उर्फ महाकाल, आशीष उर्फ लल्ला चौहान, अनिकेत, प्रतीक, प्रिंस, कृष्णा, निखिल ने घेर लिया। इन लोगों ने शुक्रवार की रात उसे घर के बाहर ही बेरहमी से पीटा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी यहां से भाग गए।

परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश में दबिश दी। खबर है कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी…..तब तक पीटते रहे, वह बेहोश नहीं हो गया, तड़प रहा था

मैं घटना के समय सड़क पर ही खड़ा था। मोहल्ले के कई लोग भी यहां मौजूद थे। इसी समय कालू को उसकी मौसी के घर के पास ही घेर लिया। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। आते ही डंडे और सरिये से हमला कर दिया। उसे
पीटते रहे, वह गिड़गिड़ा रहा था। उसे बेहोश होने तक पीटा। सिर में चोट थी, जिसके चलते उसे बचाया नहीं जा सका।

दहशत में शहर ही छोड़ गया था परिवार

करीब तीन माह पहले कालू के भाई मोनू को इन लोगों ने घेर लिया था। उसे पकड़कर मेला ग्राउंड ले गए थे। यहां राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया और मारपीट की थी। इसके बाद से ही यह पूरा परिवार शहर ही छोड़ गया था। जैसे ही कालू शहर में आया तो इन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर डाली।

सिर में गंभीर चोट के कारण हुई मौत

युवक को बीती रात बेरहमी से पीटा था। उसके सिर में चोट थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। एफआइआर दर्ज कर ली है। -विपेंद्र सिंह चौहान थाना प्रभारी, थाटीपुर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed