नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। संपत्तिकर एवं जलकर के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए नौ मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन नगर निगम के समस्त क्षेत्रीय व वार्ड कार्यालयों के साथ ही जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा।

लोक अदालत में संपत्तिकर एवं अधिभार की राशि 50 हजार रुपये तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट रहेगी। ऐसे प्रकरण जिनमें 50 हजार से एक लाख तक की राशि बकाया है, उनके अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट एवं एक लाख रुपये से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार जलकर एवं अधिभार की राशि 10 हजार रुपये तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट रहेगी। ऐसे प्रकरण जिनमें 10 हजार से 50 हजार तक की राशि बकाया है, उनके अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट एवं 50 हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

आज फिर मेंटेनेंस: चार घंटे चैन छीनेगी बिजली

बिजली कंपनी मेंटेनेंस बंद करने का नाम नहीं ले रही है अब फिर चार घंटे बिजली चैन छीनेगी। बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव एवं आवश्यक कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में आज निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

नगर संभाग दक्षिण एवं उत्तर के विभिन्न फीडरों पर सुबह से दोपहर तक शटडाउन लिया जाएगा, जिससे कई कालोनियों और आवासीय क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

नगर संभाग दक्षिण के जवाहर नगर फीडर पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते टोटा की बजरिया, किरार कालोनी, पुलिस कालोनी, जवाहर कालोनी, आर्मी की बजरिया एवं टकसाल स्कूल क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। टकसाल फीडर पर सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे चना कोठार, पुलिस क्वार्टर, कंपू थाना, एनसीसी, एसएएफ रोड, 16 क्वार्टर, कच्ची लाइन एवं चना कोठार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

उत्तर संभाग के इन इलाकों में भी रहेगा असर

नगर संभाग उत्तर के सत्यनारायण मोहल्ला फीडर पर भी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान सत्यनारायण मोहल्ला, राय कालोनी एवं कालोनीपुरा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *