मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार रात क्रूज डूबने से हुई 11 मौतों पर अब सियासत होने लगी है। कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हादसे को सरकारी हत्या करार दिया है। 

बता दें कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटन विभाग का क्रूज खराब मौसम के चलते बांध में पलट गया। अब तक 11 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं। जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। चार लोगों की तलाश अब भी जारी है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई अफसरों की सेवा समाप्त कर दी है तो कुछ को निलंबित भी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। पर मामले में सियासत होने लगी है। राज्य सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस दबाव बना रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा है। 

ये भी पढ़ें- बरगी डैम में मृतकों की संख्या हुई नौ, पीएम ने व्यक्त किया शोक; मुआवजे की घोषणा की

 




Congress leader Rahul Gandhi's statement on the Jabalpur cruise accident, Jitu Patwari also targeted

जबलपुर के बरगी डैम में हादसा, अब तक चार शव निकाले
– फोटो : अमर उजाला


क्या कहा राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा कि जबलपुर मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में हुई दर्दनाक नाव दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह दुर्घटना नदी पर लागू सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए भविष्य में ऐसी त्रासदी रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। निर्दोष जीवन की कीमत पर इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। 

ये भी पढ़ें- MP में दो दिन में 25 लोगों की मौत: धार और जबलपुर में हादसों ने खोली सिस्टम की पोल, जानें कैसे हुईं इतनी मौतें

 


Congress leader Rahul Gandhi's statement on the Jabalpur cruise accident, Jitu Patwari also targeted

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूब गया
– फोटो : अमर उजाला


जीतू पटवारी ने निशान साधा

इस संदेश को ट्वीट करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इंदौर में 36 लोग दूषित पानी से मर गए, छिंदवाड़ा में 26 मासूम जहरीली दवा का शिकार हो गए, सतना में बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया, इंदौर के अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरकर मार डाला, जबलपुर में 11 लोग क्रूज हादसे में जान गंवा बैठे। पटवारी ने आगे लिखा कि इतनी मौतें… एक के बाद एक त्रासदियां… लेकिन मोहन सरकार में न कोई जिम्मेदारी तय होती है, न कोई जवाब देता है। 20 साल की सत्ता का अहंकार इस कदर हावी है कि हर लापरवाही दबा दी जाती है और हर दर्द को खबर बनाकर भुला दिया जाता है। मध्य प्रदेश में अब हादसे नहीं हो रहे, निर्दोष लोगों की लगातार सरकारी हत्या हो रही है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *