राजा भोज विमानपत्तन पर गुरुवार को एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी (AAC) की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने की। बैठक में एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि भोपाल एयरपोर्ट पर MRO (मेंटनेंस रिपेयर एंड ओवरहाॅल) का निर्माण कार्य जारी है और जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। फिलहाल अस्थायी तौर पर कवर्ड स्पेस उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विमान मेंटेनेंस की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण एयरलाइंस को अन्य बड़े एयरपोर्ट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर एमआरओ सुविधा विकसित की जा रही है, जिससे विमानों की जांच, मरम्मत और तकनीकी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इसमें इंजन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से लेकर पूरे विमान की हाईटेक जांच की सुविधा रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एमआरओ सुविधा शुरू होने के बाद भोपाल एयरपोर्ट की क्षमता और महत्व दोनों बढ़ेंगे। इससे न केवल फ्लाइट संचालन अधिक सुचारु होगा, बल्कि एयरलाइंस के लिए लागत और समय की भी बचत होगी।
ये भी पढ़ें- MP News: 23 मई तक गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, CM का उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों से की बात
एयरपोर्ट का अब 24 घंटे संचालन
बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने हाल के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर अब 24×7 संचालन, CAT-II ILS प्रणाली, नया आगमन हॉल, आधुनिक फायर स्टेशन, डिजीयात्रा, “Flybrary” और “चेयर पर चार्जिंग” जैसी आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- MP: मोहन सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, भोपाल-इंदौर-जबलपुर अब भी इंतजार में
एप्रोच रोड का ब्लाइंड स्पॉट दूर करें
बैठक के दौरान एयरपोर्ट परिसर में ट्रैफिक प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। सांसद आलोक शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परिसर में केवल अधिकृत टैक्सी ऑपरेटरों को ही संचालन की अनुमति दी जाए और अनधिकृत गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाए। साथ ही एयरपोर्ट एप्रोच रोड पर मौजूद ब्लाइंड स्पॉट की समस्या को जल्द दूर करने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें- एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: भोपाल में 43.7°C की तपिश के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट; कई जिलों में राहत के संकेत
देश में नंबर-1 बना भोपाल एयरपोर्ट
बैठक में यह भी बताया गया कि भोपाल एयरपोर्ट ने कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे में देश के AAI एयरपोर्ट्स में पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही मुंबई में आयोजित एयरपोर्ट 360 एक्सपो 2026 में इसे “बेस्ट डोमेस्टिक एयरपोर्ट ऑफ द ईयर 2026” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, बोले- असंभव कार्यों को पहुंचाया लक्ष्य तक
निर्माण कार्यों पर निगरानी के निर्देश
बैठक में मौजूद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि CCZM के रेड जोन में आने वाले सभी निर्माण कार्यों के लिए ऊंचाई संबंधी NOC अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन हो सके।
ये भी पढ़ें- MP News: ट्रॉली पर चढ़े सीएम, किसानों से सीधे संवाद…सामने आया मोहन यादव का अलग अंदाज
टर्मिनल का निरीक्षण, सुविधाओं की सराहना
बैठक के बाद सांसद आलोक शर्मा ने टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में शुरू किए गए पानी पुरी (गोलगप्पे) स्टॉल का भी अवलोकन किया।
