भोजपुरी अभिनेता रियाज हुसैन उर्फ राजा भोजपुरी पर झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। अभिनेता ने फिल्म साइन की और ग्वालियर के रहने वाले फिल्म निर्मा …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 06:43:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 06:43:20 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेता रियाज हुसैन पर ग्वालियर में FIR, 2 लाख रुपये लिए, शूटिंग पर नहीं आए
भोजपुरी अभिनेता रियाज हुसैन पर ग्वालियर में एफआइआर

HighLights

  1. फिल्म के नाम पर ठगी: भोजपुरी एक्टर रियाज हुसैन पर ग्वालियर में FIR दर्ज
  2. 2 लाख लेकर भी नहीं आए शूटिंग पर, ग्वालियर के फिल्म निर्माता से की धोखाधड़ी
  3. कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई, एक्टर ने पैसे मांगते ही दी थी धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भोजपुरी अभिनेता रियाज हुसैन उर्फ राजा भोजपुरी पर झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। अभिनेता ने फिल्म साइन की और ग्वालियर के रहने वाले फिल्म निर्माता से दो लाख रुपये भी लिए। इसके बाद शूटिंग पर नहीं आए। कई बार संपर्क करने पर व्यस्त होने का हवाला देते रहे। तब फिल्म निर्माता द्वारा कोर्ट में गुहार लगाई गई। कोर्ट ने पांच दिन पहले एफआइआर के आदेश दिए थे। इस मामले में पुलिस ने बीते रोज अभिनेता हुसैन राजा पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

मेट्रोज प्रोडक्शन के संचालक से की धोखाधड़ी

विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले ओमप्रकाश कुकरेजा मैसर्स मेट्रोज प्रोडक्शन के संचालक हैं। वह फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए भोजपुरी अभिनेता रियाज हुसैन से संपर्क किया था। इनका पहले से परिचय था। रियाज ने फिल्म साइन कर दी। दो लाख रुपये एडवांस लिए। यह रुपये ओमप्रकाश द्वारा बैंक खाते से ही ट्रांसफर किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *