भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत भोपाल जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं ले सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि यह कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसलिए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य होगा।


ये भी पढ़ें-  MP: महिला आरक्षण पर घमासान, कांग्रेस ने तत्काल 33% आरक्षण की उठाई मांग, भाजपा ने रखा ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प

हालांकि, विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी को कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। आदेश में सभी विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों और प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अवधि में अवकाश स्वीकृत करने से पहले कलेक्टर की अनुमति सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP: ‘महिलाएं 2000 वर्षों से पैरों की जूती’, बरैया के बयान से सदन में हंगामा, CM बोले- आप कहना क्या चाहते हैं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *