आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग भी घरों से बाहर निकल आए। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 01:40:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 01:48:34 PM (IST)

ग्वालियर : सागरताल के पास फोम व कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
आग बुझाने का प्रयास करता कर्मचारी। सोशल मीडिया

HighLights

  1. आग की गर्मी से पड़ोस में मौजूद जिम की मशीनें पिघलीं
  2. बड़ा हादसा टला, क्योंकि चंद कदमों की दूरी पर था पेट्रोल पंप
  3. पुलिस ने खाली कराए आस-पास के मकान

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के सागरताल क्षेत्र में फोम व कबाड़ के गोदाम में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी गर्मी से पड़ोस में स्थित जिम की कुछ मशीनें पिघल गईं। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद आनंद नगर स्थित फायर सब स्टेशन से गाड़ियां भेजी गईं। फायर ब्रिगेड के अमले ने 15 गाड़ी पानी फेंककर आग को काबू में किया। आग लगने की इस घटना के दौरान फायर ब्रिगेड के अमले ने बड़े हादसे को टाला है, क्योंकि जिस स्थान पर आग लगी उससे चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल पंप मौजूद है।

घटना सुबह करीब पांच बजे की

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने की घटना सुबह करीब पांच बजे के आसपास हुई। इस गोदाम में गाड़ियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड़ भरा था, जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल बना दिया। आसपास आग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही दमकल दस्ते को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया।

naidunia_image

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग भी घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही आनंद नगर फायर सब स्टेशन और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर आसपास के मकानों को खाली कराया। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *