गोला का मंदिर इलाके में सत्यम भदौरिया नानवेज के स्टाल पर चिकन खाने के लिए गया था। उसने संचालक सोनू चौहान से चिकन करी मंगवाई। इसमें बदबू आ रही थी। बासी …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Dec 2025 05:04:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Dec 2025 05:22:35 PM (IST)

बासी चिकन करी परोसी तो झगड़ा,पहले सड़क पर मारपीट, फिर थाने में जूतम-पैजार
ग्‍वालियर में हुई मारपीट।

HighLights

  1. युवक ने रखी हुई चिकन करी परोस दी।
  2. इस पर ग्राहक ने टोका तो बात बढ़ गई।
  3. पहले मुंहवाद हुआ फिर मारपीट हो गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में नानवेज का स्टाल चलाने वाले युवक और ग्राहक के बीच झगड़ा हो गया। युवक ने बासी चिकन करी परोस दी। इस पर ग्राहक ने टोका। पहले मुंहवाद हुआ फिर मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया। यहां एक पक्ष के समर्थन में वकील भी आ गए।

इसके बाद थाने के अंदर भी जमकर जूतम-पैजार हुई। स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया तो एक युवक थाने के कंप्यूटर पर ही गिर पड़ा। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने के अंदर ही मौजूद थे।

गोला का मंदिर इलाके में सत्यम भदौरिया नानवेज के स्टाल पर चिकन खाने के लिए गया था। उसने संचालक सोनू चौहान से चिकन करी मंगवाई। इसमें बदबू आ रही थी। रखी हुई चिकन करी परोस दी।

इस पर टोका तो दोनों के बीच मुंहवाद हो गया। दोनों में मारपीट भी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष गोला का मंदिर थाने पहुंच गए।

गोला का मंदिर थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। इनमें थाने के अंदर भी मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया।

बासी चिकन करी परोसने पर से झगड़ा हुआ था। थाने के अंदर भी मारपीट हुई है। दोनों पक्ष थाने में ही मौजूद हैं। एक वकील के साथ भी मारपीट हुई है।

अतुल कुमार सोनी सीएसपी, मुरार सर्किल।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed