पुलिस ने घटना स्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। एक्सपर्ट को तीन जगह फिंगरप्रिंट मिले हैं। …और पढ़ें

HighLights
- 12 दिन से बंद था गिरवाई स्थित फार्म हाउस
- सबूत मिटाने सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए चोर
- धार्मिक यात्रा से लौटे अफसर के टूटे ताले देख उड़े होश
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। शहर के गिरवाई क्षेत्र में रिटायर्ड डीएसपी के फार्म हाउस पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से एसी, पंखा और एलइडी तक खोल ले गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हैं। रिटायर्ड डीएसपी नेपाल और चार धाम यात्रा पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने यहां वारदात कर दी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
कंपू के चना कोठार इलाके में रहने वाले राघवेंद्र ऋषिश्वर मप्र पुलिस में डीएसपी थे। पिछले साल ही वह रिटायर हुए हैं। वह भोपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में पदस्थ रहे हैं। 12 दिन से वह शहर से बाहर थे। वह पहले नेपाल गए थे। नेपाल, चार धाम यात्रा फिर वाराणसी गए थे। यहां से शुक्रवार को लौटकर आए। गिरवाई क्षेत्र में उनका फार्म हाउस है। फार्म हाउस के ताले तोड़कर चोर घुस गए। चोर यहां से एसी, सभी पंखे और 45 इंच की एलईडी चोरी कर ले गए।
शनिवार को वह अपने फार्म हाउस पर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद गिरवाई थाना पुलिस को सूचना दी। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव फोर्स के साथ पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। तीन जगह फिंगरप्रिंट मिले हैं। पुलिस ने रात को एफआईआर दर्ज की। इस संबंध में गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि रिटायर्ड डीएसपी के घर चोरी हुई है। एसी पंखा व अन्य उपकरण चोर ले गए। एफआईआर दर्ज कर ली है।
