Gwalior News: बहोड़ापुर क्षेत्र में दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक के बाद एक पांच गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। बदमाश करीब 10 मिनट तक यहां मौजूद …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 12:01:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 12:01:12 PM (IST)

ग्वालियर में आधी रात को बाइक पर आए बदमाश, गेस्ट हाउस के बाहर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, दो गिरफ्तार
ग्वालियर में आधी रात को बाइक पर आए बदमाश, गेस्ट हाउस के बाहर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, दो गिरफ्तार

HighLights

  1. एचआरएफ गेस्ट हाउस के बाहर हुई घटना
  2. बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी गई
  3. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर क्षेत्र में दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक के बाद एक पांच गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। बदमाश करीब 10 मिनट तक यहां मौजूद रहे। बदमाश बेखौफ होकर गोलियां चलाते रहे और पुलिस को खुली चुनौती दी।

गोलीकांड का वीडियो भी सामने आया है। यह बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। गोली चलाने वालों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। जिनमें दिनेश तोमर निवासी विनय नगर, शिवम शर्मा निवासी लहार भिंड हैं। इन दोनों को पकड़ लिया है। जबकि अनुज और बलराम अभी फरार हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर के पास एचआरएफ गेस्ट हाउस के बाहर हुई घटना

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पास एचआरएफ गेस्ट हाउस है। यहां दिन में दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। तभी गेस्ट हाउस के स्टाफ और आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर इन्हें यहां से भगा दिया।

पहले बाहर आने के लिए धमकाया, फिर चलाई गोलियां

इसी बात पर कुछ युवक दो बाइक पर सवार होकर रात में यहां पहुंचे। देर रात बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहले तो बाहर आने के लिए धमकाया। जब कोई बाहर नहीं आया तो यहां गोलियां चलानी शुरू कर दी। 10 मिनट तक यहां रुक-रुककर गोलियां चलाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *