बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी लोगों का तांता लगा रहता है। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद ने उज्जैन पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से दोनों का सम्मान किया गया। 

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। इस दौरान चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल के नगरी उज्जैन में बाबा की कृपा से आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बाबा के अद्भुत अलौकिक दर्शन हुए हैं। प्रभु की कृपा उत्तरप्रदेश वासियों पर बनी रहे, सबके जीवन में कल्याण आए, सबका जीवन सुखमय बने, निष्कंटक बने। ऐसे में प्रभु के चरणों में प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव, जय महाकाल। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर ब्रजेश पाठक का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

ये भी पढ़ें- महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर बड़ा निर्णय, महंत विनीत गिरि महाराज ही बने रहेंगे गादीपति

दिल्ली सरकार में गृह, शिक्षा, विद्युत, शहरी विकास, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं मध्य प्रदेश प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार और महाकाल मंदिर प्रशासन को बहुत साधुवाद देता हूं। बहुत अद्भुत, बहुत उत्तम, बहुत सफाई के साथ, बहुत स्वच्छता के साथ यहां की व्यवस्थाएं हैं। नवरात्र के पावन पर्व के दिनों में सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे बाबा महाकाल के दर्शनों का अवसर प्राप्त हुआ। मैंने देश के सभी नागरिकों के लिए, दिल्ली के सभी नागरिकों के कुशलक्षेम की उनके उत्तम भविष्य की कामनाएं की है। बाबा महाकाल सभी का भला करें, जय श्री महाकाल। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी द्वारा सूद का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *