फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन मे लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका भस्म रमाकर आकर्षक शृंगार किया गया। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 

ये भी पढ़ें: Rudraksha Mahotsav: कुबेरेश्वरधाम में सात दिन में उमड़े 25 लाख लोग, अंतिम दिन जाम से फूली सांसें; तस्वीरें

पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर त्रिपुंड, चन्द्रमा और बेल पत्र के साथ बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। आज बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था

आरती का समय

प्रथम भस्म आरती

समय – प्रातः 4 से 6 बजे तक

द्वितीय दद्योतक आरती

प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक

तृतीय भोग आरती

प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक

चतुर्थ संध्याकालीन पूजन

सांय 5:00 से 5:45 बजे तक

पंचम संध्या आरती

सांय 6:30 से 7:15 बजे तक

शयन आरती

रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

(आरती का यह क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक रहेगा।)

श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन, आरती, पूजन, दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर प्राप्त कर सकते हैं।

भस्म आरती

भस्म आरती– फोटो : credit

 

भस्म आरती
भस्म आरती– फोटो : credit

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed